आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में रविवार को उत्तम स्वास्थ हेतु एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया I नियमित रूप से संचालित योग कक्षा में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला। शिविर में उपस्थित योग साधकों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
इसी क्रम में योगाचार्य ने विशेष लाभकारी आसनों का अभ्यास करवाया।जैसे ताड़ासन,भुजंगासन ,पूर्णतितली- आसान,सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम,सिंहासन के साथ-साथ कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम- विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया I
शिविर के अंत में योगाचार्य ने कहा यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों से बच जाते हैं।नियमित योग करने से शरीर संतुलित व सुडौल के साथ ही स्वस्थ रहता है। सभी लोगों को योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया नियमित योग करने से शारीरिक लचीलापन, ताकत, और संतुलन में सुधार साथ ही, यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
शिविर में अश्विनी कुमार,शिव पूजन, विजय श्रीवास्तव,मनीष दूबे,डॉ टी पी जयसवाल,डॉ राजेश श्रीवास्तव, विद्याधर द्विवेदी,संतोष गुप्ता, रश्मि टण्डन,प्रमिला,गरिमा,ज्योति सिंह, शिल्पी श्रीवास्तव, प्रतिभा,कविता,गरिमा,अंजलि सिंह,जया,मांडवी,नभ्य सिंह, आदि मौजूद रहे।
