Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार में किन्नरों के बीच तनाव! पीड़िता अमृता ने जताई जान का खतरा चांदनी और छवि पर लगाए गंभीर आरोप

कटरा बाजार में किन्नरों के बीच तनाव! पीड़िता अमृता ने जताई जान का खतरा चांदनी और छवि पर लगाए गंभीर आरोप

“हथियारों के साथ धमकी, इलाके में जबरन घुसपैठ और आजीविका छीनने का आरोप”—प्रभारी निरीक्षक से सुरक्षा की गुहार


गोंडा, उत्तर प्रदेश।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें किन्नर समुदाय की पीड़िता अमृता ने अपने ही समुदाय के कुछ दबंग किन्नरों द्वारा धमकाए जाने और जबरन बधाई के नाम पर वसूली करने की शिकायत की है।

पीडिया अमृता ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वर्ष 2022 से अपने साथियों के साथ परंपरागत तरीके से बधाई कार्य कर रहीं हैं, लेकिन चांदनी किन्नर जबरन उनके क्षेत्र में घुसकर काम छीन रही हैं।

धमकी और हथियारों का डर
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ये दबंग किन्नर न केवल उनके क्षेत्र में बधाई वसूली कर रही हैं, बल्कि विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। बताया गया कि उनके साथ चलने वाले लोग हथियारों से लैस रहते हैं, जिससे पीड़िता और उसके साथियों की जान पर खतरा बना हुआ है।

अमृता ने प्रशाशन से अपील: “हमें सुरक्षा दी जाए”
पीड़िता अमृता ने साफ कहा है कि चांदनी और छवि से उन्हें गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि वह भयमुक्त होकर अपनी आजीविका चला सकें।

समाज की नई चुनौती
यह मामला किन्नर समाज के भीतर बढ़ती गुटबाजी, दबंगई और अवैध वसूली की ओर इशारा करता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर पीड़ित को न्याय दिला पाएगा?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.