
कटरा बाजार । नगर पंचायत कटरा बाजार में शनिवार को हिन्दु नवयुवक सेवा समिति कि ओर से चौदहवां विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन रामलीला मैदान के हनुमान गढी़ मन्दिर तिराहे के प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य आयोजक सचिन रस्तोगी व निकेश रस्तोगी ने शेरावाली की आरती के साथ कलाकारों को चुनरी भेंट कर जागरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के यजमान ननकऊ गुप्ता रहे। गोंडा के सांई म्यूजिकल ग्रुप के वैभव सक्सेना ने गणेश जी की झांकी के साथ गणेश बंदना से भजन की शुरूआत की। नानपारा की अंजली मौर्या ने चलो बुलावा आया है मैंया ने बुलाया है भजन से पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया। वही गोरखपुर के कुमार कौशिक ने लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा तुम्हे अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा,बम बम बोल रहा है काशी भजन ने लोगों में जोश भर दिया भजन सुनकर पंडाल में बैठे लोग झूम उठे। वही लखनऊ के बादल सावरियां झाकी ग्रुप ने शिव पार्वती,हनुमान जी,महाकाली,श्री राम,सीता,लक्ष्मण सहित अन्य झाकियां प्रस्तुत की। मंच का संचालन राजेश निगम ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी,मैन मिश्रा,बिजय चौबे,विश्राम सागर गोस्वामी,नपां अध्यक्ष मुजीबुल हसन सुबराती,राजू रस्तोगी,सुमित, शुभम,हर्षित सोनी सहित एक हजार से भी अधिक संख्या मे लोग उपस्थित रहे।