Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


विश्व हिंदू महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

गोण्डा____ ज्ञात हो कि नगर में कई जगह चल रहे हैं बड़े जानवरों की अवैध कटान पर प्रदेश व केंद्र की सरकार की सख्ती के बावजूद कई जगह ये कार्य चल रहा है।जबकि नगर के बीचो-बीच व मंदिर मार्गों पर आज भी काटे जा रहे हैं जानवर व मुर्गी मुर्गे जिससे कुन्ठित विश्व हिंदू महासंघ भारत ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौपा और मांग की कि जनपद में चल रहे अवैध बूचड़खाने बंद हो तथा मंदिर मार्ग पर खुलेआम बिना पर्दे के काटे जा रहे जानवर तथा मुर्गी मुर्गे पर नकेल कसते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही संघ ने यह भी मांग की कि अभी हाल ही में थाना छपिया के अंतर्गत गौरा चौकी क्षेत्र जहां गौकशी के मामले में एक प्राथमिक भी दर्ज की गई थी जिसमें वांक्षित आरोपियों की धर पकड़ करते हुए उन्हें दिखाई जाए हवालात का रास्ता, प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि हमारी मांगे यदि नहीं मानी गई तो हम व हमारा संघ आंदोलन करने के लिए होगा मजबूर, ज्ञापन देते समय जनपद के दर्जनों अधिवक्ता के साथ राजकुमार द्विवेदी ,राजेश कुमार द्विवेदी ,अतुल कुमार श्रीवास्तव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ उमेश कुमार श्रीवास्तव दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.