Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन को लेकर मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर

गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन को लेकर मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर

गोंडा (कटरा बाजार)।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के डेमियागंज गांव में बिजली कनेक्शन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय पांडे पुत्र श्री महादेवी पांडे निवासी ग्राम डेमियागंज, थाना कटरा बाजार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2025 को शाम के समय पीड़ित अपने निजी घर में बिजली कनेक्शन हेतु तार खींच रहा था, तभी गांव के ही निवासी बृजेश पांडे, विकास पांडे, हर्षवर्धन पांडे, परमात्मा पांडे सहित अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, उसके साथ गले की सोने की चैन भी जबरन छीन ली गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पीड़ित ने उक्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.