Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


डीएम नेहा शर्मा की सख्त कार्यवाही: गलत प्रमाण पत्र जारी करने वाले 11 लेखपालों पर गिरी गाज*

*डीएम नेहा शर्मा की सख्त कार्यवाही: गलत प्रमाण पत्र जारी करने वाले 11 लेखपालों पर गिरी गाज*

*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन प्रक्रिया में इस्तेमाल किए गए थे यह गलत आय एवं निवास प्रमाण पत्र*

गोंडा, 14 अप्रैल।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन के दौरान गलत आय एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 11 लेखपालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जांच में कुल 12 प्रकरण सामने आए, जिनमें संबंधित लेखपालों की संलिप्तता प्रमाणित हुई है।

जिलाधिकारी ने इस मामले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे कार्यवाही की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जा सके।

गौरतलब है कि समन्वित बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की 17 आंगनबाड़ी परियोजनाओं में कुल 231 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की गई। जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से संभावित चयन परिणामों को सूचना पट्ट पर सार्वजनिक किया गया, जिससे आमजन की आपत्तियाँ प्राप्त की जा सकें। इन आपत्तियों की गंभीरता से जाँच कर, संबंधित दस्तावेजों का स्थलीय सत्यापन कराया गया।

जाँच के दौरान सदर तहसील से 6, मनकापुर से 1, तरबगंज से 3 और करनैलगंज से 2 मामलों में लेखपालों द्वारा गलत प्रमाण पत्र जारी करने की पुष्टि हुई। इन दस्तावेजों के माध्यम से चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था।

डीएम नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि ऐसी लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी इस प्रकार की अनियमितता में संलिप्त पाया गया, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


लेखपालों का विवरण
1. अभिजीत कुमार – तैनाती: अनंतपुर
2. राम बहादुर यादव – पदोन्नत राजस्व निरीक्षक, वर्तमान में हरदोई में प्रशिक्षणरत; दोषी प्रकरण: 2
3. हिमांशु कुमार – तैनाती: गिलौली
4. संगीता गौड़ – तैनाती: गोविंद पारा
5. प्रवीण कुमार – तैनाती: बनवरिया
6. ज्ञान प्रकाश मिश्रा – वर्तमान पद: राजस्व निरीक्षक, खिरौरा मोहन, तहसील सदर
7. पवन कुमार तिवारी – तैनाती: रामापुर
8. दीपक त्रिपाठी – तैनाती: वजीरगंज
9. मनोज चौबे – तैनाती: दुर्जनपुर डिक्सिर
10. प्रभात कुमार – तैनाती: निंदूरा, करनैलगंज
11. रामनाथ – वर्तमान में राजस्व निरीक्षक, तहसील उतरौला, जनपद बलरामपुर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.