Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*अभियान चलाकर निराश्रित आवारा पशुओं को पड़कर किया गया संरक्षित*



*अभियान चलाकर निराश्रित आवारा पशुओं को पड़कर किया गया संरक्षित*

            आयुक्त, देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र एवं जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेशानुसार जनपद में आज रविवार को गोण्डा लखनऊ मार्ग पर घूम रहे निराश्रित आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर घूम रहे निराश्रित आवारा पशुओं को पड़कर जनपद के विभिन्न गौशालाओं में संरक्षित किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि अभियान के दौरान आज जनपद में गोंडा लखनऊ राजमार्ग से लगभग 40 आवारा पशुओं को पकड़ा गया है, और उन्हें विभिन्न गौशालाओं में संरक्षित किया गया है।
         उन्होंने बताया है कि इस अभियान में अपर निदेशक पशुपालन ग्रेट 2, उपजिलाधिकारी करनैलगंज, परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंडविकास अधिकारी करनैलगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत करनैलगंज, ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी तथा ग्रामीणों व पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर राजमार्गों पर घूम रहे निराश्रित आवारा पशुओं को पड़कर गौशालाओं में संरक्षित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.