Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बिना नक्शा पास कराए ना हो कोई भी निर्माण-डीएम*



बिना नक्शा पास कराए ना हो कोई भी निर्माण-डीएम*


डीएम की अध्यक्षता में हुई विनियमित क्षेत्र बोर्ड की बैठक*

         गुरुवार को जिलाधिकारी/अध्यक्ष, नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र-गोंडा नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विनियमित क्षेत्र बोर्ड की 47वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न अपीलों की सुनवाई की गई।  सभी अपीलों के पक्ष एवं विपक्ष को सुना गया। बोर्ड बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राधा तिवारी बनाम सफीउल्लाह, राधा तिवारी बनाम नुरुल्लाह, दयाशंकर बनाम केदारनाथ, चंद्रभान तिवारी आदि बनाम मीरा देवी आदि, राधा देवी बनाम जगन्नाथ बक्स यादव सहित कुल 8 अपीलों पर सुनवाई की। अपीलों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने फैसला सुरक्षित रख लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पक्षों को सुनकर ही उचित फैसला किया जाएगा। किसी भी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
           जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र में कोई भी निर्माण कार्य बिना नक्शा पास कराए नहीं होना चाहिए वरना संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.