Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,पुलिस मौके पर,जीआरपी नदारद*


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय क्षेत्र कर्नलगंज में शुक्रवार को अपराहन करीब साढ़े ग्यारह बजे गोण्डा से लखनऊ की ओर जा रही पूजा स्पेशल ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर कस्बा चौकी कर्नलगंज के प्रभारी सुनील तिवारी,एजाज अहमद,आरक्षी विकास मौके पर गये।पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुँचकर शव को देखने के लिये रेलवे ट्रेक पर जुटी भीड़ को वहाँ से हटाया। वहीं दुर्घटना के बाद काफी देर तक जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। जिससे दुर्घटना ग्रस्त बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रेक पर काफी समय तक पड़ा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.