Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बहराइच /छठ महोत्सव महापर्व मनाने के लिए घाटों की सफाई का कार्य प्रगति पर

उगते सूर्य को अर्ध देने की परंपरा विगत 50 वर्ष से चली आ रही है पूर्वांचल के मद्धेशिया परिवार के पूर्वजों द्वारा छठ महापर्व भक्तों की शुरुआत किया गया था

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404

रुपईडीहा/बहराइच। हनुमंत सरोवर रुपईडीहा पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महोत्सव महापर्व मनाने के लिए घाटों की सफाई का कार्य प्रगति पर है बताते चलें कि 10 नवंबर को ढलते हुए सूर्य को अर्घ तथा एक 11 नवंबर को प्रात काल उगते हुए सूर्य को अर्ध देने की परंपरा चली आ रही है विगत लगभग 50 वर्ष से पूर्वांचल से आए मद्धेशिया परिवार के कलावती पत्नी स्वर्गीय राजपति मद्धेशिया लीलावती पत्नी स्वर्गीय मदनलाल मद्धेशिया, छेदीलाल मद्धेशिया पूर्वजों द्वारा छठ महापर्व भक्तों की शुरुआत किया गया था । जिसमें मात्र एक पंचानवे वर्षी लीलावती देवी जीवित है । अब उनके वंशजों द्वारा किया जा रहा है ।गौरतलब है कि उस समय केवल 5 परिवार के द्वारा इस व्रत का शुरुआत किया जो आज एक वट वृक्ष के रूप में विस्तार हो गया है वर्तमान समय में सैकड़ो से ऊपर छठ माता के भक्तों द्वारा यह व्रत रखा जाता है दरअसल ग्राम सभा केवलपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद कलीम सफाई कार्य स्वच्छता एवं जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह कसौधन रिंकू अवस्थी गुड्डू मद्धेशिया द्वारा खंड विकास अधिकारी नवाबगंज को अवगत कराते हुए एडीओ पंचायत के निर्देशन में सफाई कार्य शुरू कराया गया । जिसके लिए दिवाली के बाद छठ की तैयारियां घरों में शुरू हो जाती है जिसके लिए साठी लाल चावल की विशेष आवश्यकता पड़ती है जो वर्तमान समय में बहुत कम किसान साठी धान की पैदावार करते हैं इसलिए इस व्रत को रखने वाले परिवार में साठी चावल की तलाश में लग जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.