Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बिशेश्वरगंज सरकार प्रतिबद्ध है कि कोई गरीब व्यक्ति भूँखा न सोये ।

लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थितियों में सरकार ने खाद्यान निःशुल्क करके अपना दायित्व निभाया लेकिन सरकारी योजनाओं को गरीब आवाम तक न पहुँचने देने का बीड़ा उठाया बिशेश्वरगंज के नवागंतुक विपणन अधिकारी राजेश गुप्ता ने ।आपको बता दें कि पात्र लाभार्थियों को दिए जा रहे एक यूनिट पर पाँच किलो राशन के प्राविधान में चार किलो ही दिया जाता है जो जगजाहिर है और इसके आरोपी के रूप में कोटेदारों पर गाज गिरती है जबकि  चोरी और घटतौली की विसात तो गोदाम पर बिछाई जाती है । बिशेश्वरगंज स्थित गोदाम के दूसरे पार्ट से रविवार को अनगिनतो बोरी गेंहूँ बस स्टॉप स्थित दुकान पर बेच दी गयी जिसे गोदाम प्रभारी ने ग्यारह बोरी बेचे जाने की बात करते हुए पल्लेदारों पर धौंस जमाते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया । मुखविर और सूत्रों की माने तो अब इस समय गोदाम पर दलालों का जमावड़ा रहता है और आये दिन ऐसे कारनामों को बेझिझक अंजाम दिया जाता है । सरकार या आलाकमान अधिकारियों का कोई खौफ नहीं, बेखौफ गरीबों के मुंह का निवाला छीना जा रहा है ।सवाल उठता है कि सरकारी गोदाम पर इस तरह की अनियमितता के दोषी कौन है , क्या गोदाम की देखरेख का दारोमदार पल्लेदारों का होता है जो जब चाहे इतना बड़ा अपराध कर जाए और गोदाम प्रभारी इससे अनभिज्ञ रहे , अगर ये सच है तो प्रभारी जैसे जिम्मेदार की नियुक्ति का क्या मतलब है और अगर मतलब है तो इतनी बड़ी चोरी का क्या मतलब है । दोषी कौन है का पर्दाफाश उच्चाधिकारियों के हवाले है । इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती ने मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कहा कि जानकारी प्राप्त हुई है, डिप्टी आर एम ओ के माध्यम से जाँच करवा के वास्तविकता पता कर कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.