महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट बहराइच जज सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, सीजेएम0 जगन्नाथ, कलेक्टर डाॅ0 दिनेश चंद्र समेत कप्तान सुजाता सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार की साफ-सफाई, कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं, कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए की गयी व्यवस्था इत्यादि का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान पाकशाला, चिकित्सालय, विभिन्न बैरकों, बन्दी टेलीफोन पीसीओ इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।