Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404

Mission Shakti Abhiyan 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद गोण्डा में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

Mission Shakti Abhiyan 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद गोण्डा में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों एवं एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। टीमों ने साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय, महिला अधिकारों और कानून संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से फीडबैक फॉर्म भरवाकर संवेदनशील व हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मनचलों को रेड कार्ड जारी कर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस टीमों ने भरोसा दिलाया कि गोण्डा पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.