— सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित)
असंगठित श्रमिकों व लघु व्यापारियों को पेंशन सुरक्षा से जोड़ने का सुनहरा अवसर
देश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं एनपीएस ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत देशभर में विशेष पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों को वृद्धावस्था में पेंशन सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे वे सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन यापन कर सकें।
इस अवसर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
श्री सर्वेश पाठक ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस ट्रेडर्स योजना उन करोड़ों श्रमिकों और व्यापारियों के लिए संबल है, जो वर्षों तक देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं, लेकिन वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा से वंचित रह जाते थे। माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच से आज अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी पेंशन सुरक्षा से जुड़ पा रहा है।”
उन्होंने श्रमिक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों और व्यापारियों को इस विशेष पंजीकरण अभियान से जोड़ें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।
