Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404

कटरा बाजार पुलिस की ईमानदारी से महिला का खोया पर्स लौटा, लाखों की संपत्ति सुरक्षित

कटरा बाजार पुलिस की ईमानदारी से महिला का खोया पर्स लौटा, लाखों की संपत्ति सुरक्षित




गोंडा। थाना कटरा बाजार पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। बुधवार को अजय श्रीवास्तव पुत्र संतोष श्रीवास्तव, निवासी थाना हुजूरपुर, अपनी पत्नी के साथ ससुराल उतरौला जनपद बलरामपुर जा रहे थे। रास्ते में कस्बा कटरा बाजार क्षेत्र में उनकी पत्नी का पर्स गिर गया। पर्स में करीब तीन हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पर्स मिलने पर थाना कटरा बाजार में तैनात कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार यादव और वार्ड संख्या-11 निवासी संजय पुत्र अमरनाथ ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पर्स के वास्तविक मालिक का पता लगाकर पूरा सामान सकुशल वापस कर दिया।
अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर दंपति के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने थाना कटरा बाजार पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक ने भी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.