Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पंडित सिंह जी मेमोरियल हॉस्पिटल के सर्जिकल कैंप में जुटी भीड़।


आज भी दिलों में ज़िंदा हैँ पंडित सिंह जी - सूरज सिंह

लगभग 800 मरीजों ने की सहभागिता।


पंडित सिंह जी मेमोरियल हॉस्पिटल नवाबगंज गोण्डा में सर्जिकल कैंप आयोजन में सैकड़ो मरीजों ने हिस्सा लिया।
इस सर्जिकल कैंप का आयोजन पूर्वमंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह के जन्म जयंती की श्रृंखला में किया गया है।
सर्जिकल कैंप के आयोजक सूरज सिंह ने कहा कि इस सर्जिकल कैंप का आयोजन का उद्देश्य जन सेवा है मेरे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी आजीवन लोगों की सेवा में रहते थे उसी जन सेवा से प्रेरणा लेते हुए सर्जिकल कैंप का आयोजन किया गया है।
यह सर्जिकल कैम्प पूरी तरह से निशुल्क है जिसमें ऑपरेशन, एडमिशन, ओ पी डी, दवा आदि का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह व्यवस्था जन्म जयन्ती को समर्पित है। सर्जिकल कैंप में डॉक्टर अभिजात कुमार एम एस ने आज 20 मरीज का ऑपरेशन किया जिसमें मुख्य रूप से राजकुमार, भगवान प्रसाद, द्वारिका, राजाराम, कल्याण सहित कई लोगों का हार्नीया और दुर्गा कल्पनाथ, विंध्याचल, रामराज, सलमान का पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन किया गया।
डॉ देवांश सिंह व्यवस्थापक ने बताया कि अस्पताल का लक्ष्य इस कैंप में 600 या उससे अधिक मरीजों की ऑपरेशन कर इलाज करना है। डॉक्टर्स और स्टाफ की ड्यूटी को 8-8 घंटे के शिफ्ट में बाँटा गया है। पहले शिफ्ट में पित्त की थैली में पथरी, हार्नीया और हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया जा रहा है।
डॉ दिव्या सिंह ने महिला मरीजों का चेकप कर समुचित दवा आदि की व्यवस्था की।
डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि आज रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन है जोकि रात्रि 8 बजे तक चलेगा।
24 घंटे इमरजेंसी डॉक्टर आदर्श ने व्यवस्था और सुदृढ़ होने के समस्त स्टाफ का सहयोग माँगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.