गोण्डा__ज्ञात हो कि एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया नोटिस और नोटिस मिलने पर जनपद के तमाम अवैध विद्यालय के संचालकों ने अपने बच्चों को कहीं अन्य विद्यालय में दाखिला कर दिया और स्कूलों में लगा दिया ताला लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी भार्गव कॉलोनी में स्थित राइजिंग स्टार प्ले स्कूल जो कि बूढ़ा देवर बडगांव क्षेत्र में स्थित है नियमों को ठेगां दिखाते हुए आज भी संचालित है मजे की बात तो यह है की विद्यालय के प्रबंधक के एक दबंग रिश्तेदार जो कि अपने आप को प्रशासन का महकमा बताते हैं क्या उन्हीं के बलबूते राइजिंग प्ले स्कूल सरकार को दिखा रहा है ठेंगा । न मानक के अनुसार बिल्डिंग है ना ही विद्यालय को मान्यता ही प्राप्त है और ना ही । विद्यालय में पढ़ रहे शिक्षार्थियों के साथ प्रबंधन समिति धोखा कर रहा है उक्त विद्यालय बूढ़ा देवर पंचायत भवन के पास एक प्राइमरी पाठशाला से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है तो क्या ऐसे में क्षेत्रीय खंड शिक्षा अधिकारी को राइजिंग स्टार प्ले स्कूल नहीं दिख रहा है जबकि 26 4.25 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा 166 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराया गया था और यह सख्त आदेश दिया गया था कि मानक विहीन विद्यालय बंद किए जाएं लेकिन राइजिंग स्टार प्ले स्कूल शायद जिलाधिकारी के आदेशों को भी मानने से इनकार कर रहा है जिसे लेकर क्षेत्र के कई सम्भ्रान्त लोगों ने शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, खंड शिक्षा अधिकारी , जिला अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत , मुख्यमंत्री जी को एक प्रार्थना पत्र देकर उक्त विद्यालय के विरुद्ध कार्यवाही करने की उठाई मांग अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन राइजिंग स्टार प्ले स्कूल के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है__?
